![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0009.jpg)
![](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/10/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
Punjab media news : जालंधर से संबंधित एक एनआरआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई।
भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर से विवाद
मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/06/30-June-Yatra-AD.jpeg
)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/05/HMV-AD.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/02/Heart-Care-Clinic-AD-1.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2022/10/One-POint-AD.jpeg)
![Akal Eye Hospital, jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/Akal-Eye-Hospital-AD-2.jpeg)
![DAV Pharmacy jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/DAV-Pharmacy-AD.jpeg)
![PMS jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/PMS-AD.jpeg)