![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0009.jpg)
![](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/10/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
Punjab media news : जालंधर में गोराया के पास शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोराया के गांव माहल निवासी गुरदित पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।
फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या कुछ और संदिग्ध सामान नहीं मिला है। जालंधर जीआरपी में तैनात ASI मदन लाल ने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 CrPC के तहत कार्रवाई की है।
12 मिनट क्राइम सीन पर खड़ी रही ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शताब्दी ट्रेन से हुआ था। जिसके बाद करीब 12 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही।ASI मदन लाल ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि हादसा गोराया मेन फाटक के पास हुआ है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को किसी तरह पटरी से उठवायागया था।
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/06/30-June-Yatra-AD.jpeg
)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/05/HMV-AD.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/02/Heart-Care-Clinic-AD-1.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2022/10/One-POint-AD.jpeg)
![Akal Eye Hospital, jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/Akal-Eye-Hospital-AD-2.jpeg)
![DAV Pharmacy jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/DAV-Pharmacy-AD.jpeg)
![PMS jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/PMS-AD.jpeg)