मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है।अमेरिका में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला है, जिसे एलियन फिश समझा जा रहा था। यह सामान्य मछलियों और अन्य जलीय जीवों से एकदम अलग है। इसकी आकृति एक एलियन की तरह दिखती है।
मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है। यह इस पृथ्वी का नहीं लगता, किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस जीव को देखकर हैरान हैं क्योंकि किसी ने पहले ऐसी मछली या जलीय जीव नहीं देखा है।
वीडियो क्लिप देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि ये फ्रोनिमा नाम का जीव है, जो पानी में पाया जाता है। दुनिया भर में पानी के अंदर ये मिलता है, लेकिन पोलर क्षेत्र में ये नहीं मिलते। पैरासाइट एक्सपर्ट कैट ओ डॉयर के मुताबिक, ये पानी के अथाह स्रोत में मिलने वाले पारदर्शी जीव होते हैं।
पहली बार साल 1985 में देखा गया था फ्रोनिमा
इसके बड़े-बड़े पंजे उसे पानी में मिलने वाले साल्प्स में रहने में मदद करते हैं। ये परजीवी होते हैं, ऐसे में ये अपने होस्ट को मार डालते हैं। साल 2020 में अटलांटिक कोस्ट पर कई सारे फ्रोनिमा बहकर आ गए थे। पहली बार उन्हें साल 1985 में देखा गया था।