ढाका। दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक अंतरदेशीय कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 450 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। यह हादसा बंदरगाह शहर चटगांव से 40 किमी (25 मील) दूर सीताकुंडू में हुआ। यहां एक कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। चटगांव के सिविल सर्जन मोहम्मद इलियास हुसैन ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती ,है क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर हैं। घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।