![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0009.jpg)
![](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/10/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
चाइनीज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। जिस वजह से हम इसे कभी रेस्टोरेंट से मंगवाते हैं तो कभी घर पर चाउमीन और मंचूरियन जैसी चीजें बनाने के लिए हाथ आजमाते हैं. चीनी खाना बाहर से मंगवाया जा सकता है या घर पर तैयार किया जा सकता है। दोनों जगह इसका स्वाद बढ़ाने के लिए एक-एक चीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह चीज है अजीनोमोटो, जिसका असली नाम एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूटामेट है।
चाइनीज डिश का स्वाद बढ़ाने वाले इस अजीनोमोटो के सेवन से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। क्या आपको ये पता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि अजीनोमोटो यानि एमएसजी क्या है और इसके लगातार सेवन से यह कैसे धीमा जहर बनकर सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अजीनोमोटो क्या है
अजीनोमोटो एक प्रकार का रसायन है। इसका इस्तेमाल चाइनीज खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजीनोमोटो सफेद क्रिस्टल पाउडर की तरह है और चीनी-नमक के समान है। इसे MSG यानी मोनोइडियम ग्लूटामेट के नाम से भी जाना जाता है।
ये हैं सेहत को नुकसान
- अजीनोमोटो का लगातार और लंबे समय तक सेवन मस्तिष्क की नसों को उत्तेजित करता है और न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है। जिससे सिरदर्द, व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
- चाइनीज फूड में इस्तेमाल होने वाले अजीनोमोटो से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। स्वाद बढ़ाने वाला यह सोडियम ग्लूटामेट आपको हाइपरटेंशन का शिकार बना सकता है।
- चाइनीज खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला अजीनोमोटो हृदय गति को तेज कर सकता है। घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
- इसके साथ ही चाइनीज खाना खाने से हाथ-पैर सुन्न होना, उल्टी और पसीना आना, बदन दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
- अगर शरीर में किसी तरह की एलर्जी है तो इसके सेवन से एलर्जी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। एलर्जी वाले लोगों के लिए इसका लंबे समय तक या अधिक मात्रा में सेवन करना ही नहीं बल्कि कम मात्रा में इसका सेवन करना भी एक समस्या बन सकती है।
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/06/30-June-Yatra-AD.jpeg%0A)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/05/HMV-AD.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/02/Heart-Care-Clinic-AD-1.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2022/10/One-POint-AD.jpeg)
![Akal Eye Hospital, jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/Akal-Eye-Hospital-AD-2.jpeg)
![DAV Pharmacy jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/DAV-Pharmacy-AD.jpeg)
![PMS jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/PMS-AD.jpeg)