आप सभी जानते हैं कि भारतीय लोग चाय पीने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से ही करते हैं।
आप सभी जानते हैं कि भारतीय लोग चाय पीने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि बार-बार गर्म चाय पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान होते हैं।
चाय को बार-बार गर्म करके पीने से होने वाले नुकसान :
चाय को ज्यादा गर्म करने पर उसकी महक चली जाती है। साथ ही इसके पोषक तत्व भी खत्म होने लगते हैं। क्योंकि चाय में माइक्रोबियल ग्रोथ शुरू हो जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। इसी के साथ अगर हर्बल टी की बात करें तो इसे बार-बार गर्म करने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. गर्म चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट खराब होना, पेट दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
ज्यादा चाय पीने के नुकसान :
चाय में मौजूद टैनिन शरीर की आयरन को सोखने की क्षमता को कम कर देता है। इतना ही नहीं चाय पीने से आंतें भी खराब हो जाती हैं, जिससे खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है। ज्यादा चाय पीने से दिल की बीमारियां भी हो जाती हैं।
खाली पेट चाय पीने के नुकसान :
खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो जाती है। इसलिए चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का खाकर ही चाय पिएं, ज्यादा चाय पीने से चाय में मौजूद शुगर भी आपका वजन बढ़ा सकती है, जिससे मोटापे की समस्या भी आपको घेर सकती है।