![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0009.jpg)
![](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/10/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
अच्छी नींद के लिए खाना: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना करीब 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है।
अच्छी नींद के लिए खाएं ये चीजें
अश्वगंधा
अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो आहार में अश्वगंधा को जरूर शामिल करें। आयुर्वेद में अश्वगंधा को बहुत फायदेमंद माना गया है। अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव और नींद न आने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
देसी पनीर
पनीर ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है। ट्रिप्टोफैन एक एमिनो एसिड है जो न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करता है। ये अच्छी नींद लेने में मददगार हो सकते हैं। पनीर को डाइट में शामिल करके नींद न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।
पुदीने का रस
अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो आप रात को सोते समय पानी में पुदीने का रस मिलाकर पी सकते हैं। यह अच्छी नींद में मदद करता है।
गर्म दूध
दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको नींद नहीं आती है तो आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी।
बादाम
बादाम मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। बादाम में ट्रिप्टोफैन भी होता है, जिससे नींद न आने की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/06/30-June-Yatra-AD.jpeg%0A)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/05/HMV-AD.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/02/Heart-Care-Clinic-AD-1.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2022/10/One-POint-AD.jpeg)
![Akal Eye Hospital, jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/Akal-Eye-Hospital-AD-2.jpeg)
![DAV Pharmacy jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/DAV-Pharmacy-AD.jpeg)
![PMS jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/PMS-AD.jpeg)