नई दिल्ली (PMN): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई सी. वी. रमन और महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जंयती पर उन्हें नमन किया।
जावड़ेकर ने स्वर्गीय रमन को नमन करते हुए ट्वीट किया, “भारत रत्न सी. वी. रमन को उनकी जयंती पर सादर नमन। रमन प्रभाव के खोजकर्ता एवं पहले एशियाई थे जिन्हें भौतिकी के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के लिए जो काम किया और विज्ञान के लिए उनका योगदान अद्वितीय है।”भारत रत्न सी वी रमन की आज 132 वीं जयंती है। केन्द्रीय मंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा, “लाल-बाल-पाल की इस तिकड़ी के महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल को उनकी जयंती पर नमन।