चंडीगढ़(PMN): कोरोना काल में पीजीआई ने उत्तर भारत में 50 कोविड मॉलीक्यूलर लैब की स्थापना की है। यह लैब आने वाले दिनों में दूसरी बीमारियों के इलाज में भी मदद करेगी। सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में पीजीआई ने निजी और सरकारी मैडीकल कॉलेजों को इस कार्य में मदद की है। कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में मॉलीक्यूलर लैब की कमी थी। यह पीजीआई के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद डिपार्टमेंट ऑफ वायरोलॉजी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 50 कोविड मॉलीक्यूलर लैब स्थापित की।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ अभी तक संघर्ष सफल रहा है। पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. मिनी पी सिंह ने बताया कि 50 कोविड 19 मॉलीक्यूलर लैब को ऑप्रेेट करने के लिए 170 फैकल्टी और टैक्नीकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। अब वे इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए हैल्थ वर्करों को समय-समय पर प्रशिक्षण देते रहेंगे।