Vladimir Putin : पुतिन बोले- भविष्य भारत का है.. दुनिया में बढ़ रही भूमिका, पीएम मोदी के नेतृत्व को भी सराहा

Pawan Kumar
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कई काम हुए हैं। यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है।

मास्को में आयोजित वार्षिक वल्दाई चर्चा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं। उनका ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। ‘मेक इन इंडिया’ का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम (मात्रा) 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें:  COVID-19: दुनिया में फिर हाहाकार मचा सकता है कोरोना, चीन में BF.7 से तबाही, WHO ने कोविड डेटा मांगा

वल्दाई चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। वह भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद भी कि शांति बनाए रखने के लिए चाहे कुछ करना हो या कोई सीमा तय करनी हो। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भारत का एक महान भविष्य और वैश्विक मामलों में बढ़ती भूमिका है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment