Sri Lanka(pmn): श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री उदय गमनपिला (Udaya Gammanpila) ने कहा कि देश जनवरी के तीसरे सप्ताह में ईंधन संकट का सामना कर सकता है. केंद्रीय बैंक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की.
Sri Lanka: श्रीलंका में तेल का संकट, भारत से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज ले सकती है सरकार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे
NEXTPREV
Sri Lanka: श्रीलंका जल्द ही भारत से कर्ज ले सकता है. श्रीलंका (Sri Lanka) की सरकार भारत से 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ईंधन कर्ज (Fuel Loan) सहायता लेने पर विचार कर रहा है. घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच तेल टैंक सौदे पर हस्ताक्षर के बाद ऊर्जा सहयोग बढ़ने के बीच पड़ोसी देश भारत से कर्ज सहायता हासिल करने की संभावनाएं तलाश रहा है. बताया जा रहा है कि देश में इस वक्त ईंधन का संकट है. वहीं देश में महंगाई काफी बढ़ गई है जिसका भी आम लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है.
श्रीलंका लेगा भारत से कर्ज