वाशिंगटन(PMN): लोग 2020 को अशुभ मान रहे हैं। इस साल दुनियाभर के लोगों को कोरोना के साथ-साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब इस साल के खत्म होने से कुछ समय पहले ही उल्कापिंड के पृथ्वी की तरफ कदम बढ़ रहे हैं और ये कोई छोटा-मोटा उल्कापिंड नहीं बल्कि इसका आकार दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा जितना है।
खबर के मुताबिक नासा ने कंफर्म किया है कि 153201 2000 WO107 नाम का ये उल्कापिंड नवंबर 29 यानि रविवार को धरती के पास से गुजरेगा। ये उल्कापिंड 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैवल कर रहा है। इस उल्कापिंड का साइज 820 मीटर के आसपास बताया जा रहा है। बता दें कि बुर्ज खलीफा की हाइट 829 मीटर है और ये दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित स्ट्रक्चर है।