मोजाम्बिक (PMN): अफ्रीकन देश मोजाम्बिक में आतंक की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां आतंकियों ने 50 लोगों का सिर कलम कर दिया। इसके बाद मृतकों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए गए। खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने एक फुटबॉल ग्राउंड पर लोगों की हत्या की और वहां मौजूद औरतों को अगवा कर लिया। पिच को युद्ध के मैदान में बदल दिया। जहां तहां शव शव बिखरे पाए गए। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियां चलाने से पहले आतंकवादियों ने ‘अल्लाहू अकबर’ नारा भी लगाया था।
ऐसा माना जाता है कि मृतकों में कम से कम 15 लड़के थे और कुछ मृतक पुरुष दीक्षा समारोह में भाग लेने वाले किशोर थे। यह हमला आईएसआईएस से जुड़े चरमपंथियों द्वारा मोजाम्बिक में जिहादी हिंसा की बढ़ती लहर की नई घटना है। बीबीसी समाचार के अनुसार, बंदूकधारियों में से कुछ ने कहा है कि जब उन्होंने एक गांव में छापा मारा और कुछ महिलाओं को अगवा कर लिया था, जबकि अन्य लोग मुताइड के पास मारे गए।