नई दिल्ली (ब्यूरो): एड्स से बचाव के लिए शारीरिक संबंध बनाते वक्त कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है लेकिन कई पुरुष कंडोम के इस्तेमाल को पसंद नहीं करते।
दरअसल पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान किसी भी प्रकार के बंधन नहीं भाते और शायद यही कारण है कि वे कंडोम के इस्तेमाल को लेकर भी बहाने बाज़ी करते हैं। अगर उनकी पार्टनर कंडोम का उपयोग करने के लिए कह दें, तो वह हजारों बहाने बना देगें, तो चलिये जाने कि कंडोम न इस्तेमाल करने के लिये पुरुष किस प्रकार के बहाने बनाते हैं…
-कुछ पुरुष कहते हैं कि कंडोम पहनने से उन्हे प्लास्टिक जैसा महसूस होता है और इसके उपयोग से उनके संभोग का आनंद आधा हो जाता है।
-अगर साथी को पीरियड नहीं हो रहे होते हैं तो पुरूष उस समय को सेफ पीरियड बताकर कंडोम नहीं लगाते है और बोलते हैं कि कुछ नहीं होगा।
-कई बार पुरुषों अपने प्रधान होने की सोच के चलते अपनी पार्टनर को बोलते है कि यौन संबंध केवल आनंद लेने के लिए बनाये जाते हैं, इसलिये कंडोम का प्रयोग किये बिना सुख उठाओ।
-कई बार पुरुष चाहते हैं कि गर्भधारण से बचने के लिए बाद में गोलियां ले लो।
-अक्सर पुरूष फोरप्ले के बाद ये बात सामने रखते है कि अगर मैं कंडोम लगा लूंगा तो तुम्हें संतुष्टि नहीं मिलेगी और फीमेल मान जाती हैं।
-बहुत से पुरूष मानते हैं कि वे खुद पर कंट्रोल कर सकते हैं और वह पार्टनर को प्रेग्नेंट होने से बचा सकते हैं। जबकि ये बात गलत होती है। 70 प्रतिशत पुरूष ये करने में असफल रहते हैं।