Latest Corona Effects: dog-cats meat will not sell in Schengen City after coronavirus epidemic
Punjab Media News: Corona महामारी से निपटने और नए Coronavirus मिलने के बाद दक्षिणी चीन के शेन्जेन शहर Schengen city में कुत्ते और बिल्लियों का मांस खाने पर रोक लगा दी गई है। अगले महीने की पहली तारीख से यहां इन जीवों के मांस का व्यापार नहीं होगा। यह फैसला करने वाला शेन्जेन चीन का पहला शहर है। चीन सरकार ने जंगली जानवरों के मांस को बेचने और उनके खाने पर रोक लगाने की घोषणा फरवरी में की थी। लेकिन प्रांत और शहर प्रशासन ने एक मई से नियम लागू करने का फैसला किया है।
दरअसल, वैज्ञानिकों को आशंका है कि कोरोनावायरस जंगली जानवरों के माध्यम से ही इंसानों तक पहुंचा है। क्योंकि वायरस की मौजूदगी सबसे पहले चीन के शहर वुहान में देखी गई। यह शहर सभी तरह के जंगली जानवरों के मांस को उपलब्ध कराता है। इनमें सांप, चमगादड़, सुअर, भेड़, गधा, खरगोश, मुर्गा, बतख, हंस, कबूतर, बटेर और बिलाव जैसे जीव शामिल हैं।
बुधवार को आदेश जारी
शेन्जेन प्रशासन ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा, ‘‘कुत्ते और बिल्लियां पालतू जानवर हैं। ये इंसानों के काफी करीब हैं। पालतू जानवरों के मांस खाने पर हांगकांग और ताइवान में भी रोक है। ये बैन मानव सभ्यता के अनुकूल है।’’
अधिक पौष्टिक नहीं जंगली जानवरों का मांस
शेन्जेन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के एक अधिकारी लियू जियानपिंग ने कहा, ‘‘लोगों के लिए पोल्ट्री उत्पाद, ताजा मांस और सीफूड पर्याप्त थे। ऐसे में जंगली जानवरों को खाना उचित नहीं। वैसे भी ऐसे सबूत नहीं मिले हैं कि जंगली जानवरों का मांस सामान्य पशुओं के मांस से अधिक पौष्टिक होता है।’’
प्रसाशन ने जानवर बचाने अभियान चलाया
शेन्जेन प्रशासन ने फरवरी से जंगली जानवरों के मांस पर बैन लगाने का फैसला किया था। इसमें कछुए और मेढ़क भी शामिल थे। लेकिन दक्षिणी चीन में इनकी खपत अधिक होती है। यह विवादास्पद है लेकिन फिर भी लोग खाते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब बैन करने का निर्णय लिया है। प्रसाशन ने एक अभियान भी चलाया है। इसके तहत जंगली जानवरों को नहीं खाने और बचाने पर ईनाम मिलता है।
दुनियाभर में सराहना होगी
वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट फाॅर ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष टेरेसा एम टेलेकी ने कहा, ‘”शेन्जेन दुनिया का पहला ऐसा शहर है जिसने महामारी से सबक लिया और बदलाव किए। वन्यजीव के मांस की खपत को रोकने के लिए शेन्जेन प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की दुनियाभर में सराहना होगी और शहर अन्य सरकारों के रोल मॉडल।’’