अगर आपको भी बेड टी की आदत है तो समझ लीजिए आप अपना नुकसान कर रहे हैं। दरअसल बेड टी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसमें कई तरह के ऐसिड मौजूद होते हैं, जो अल्सर या पेट संबंधित अन्य समस्याओं को बुलावा देते हैं। इतना ही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म घटता है और हार्ट रेट बढ़ जाता है।
सुबह खाली पेट सर्दियों में चाय पीने से आपको कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। खाली पेटी चाय पीने से आपको एसिडिटी के अलावा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है। भारत में बनने वाली चाय को काफी उबाला जाता है। बहुत ज्यादा उबली हुई चाय सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित होती है। जो बाद में जी मिचलना या घबराहट जैसी समस्याओं का कारक बन सकती है।
अधिक्तर लोग स्ट्रांग टी यानी ज्यादा चाय पत्ती वाली चाय पीने पसंद करते हैं। हालांकि, वो इस बात से अंजान होते हैं कि इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो सकता है। इतना ही नहीं, इस तरह की चाय पीने से अल्सर का भी खतरा रहता है।