कार बेकाबू होकर पलटी
डमटाल ( PMN ) पूरे पंजाब में लगे कर्फ्यू के बीच सड़क हादसे की खबर है। आज जालंधर पठानकोट नेशनल हाइवे पर डमटाल में डॉक्टर की कार हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना दोपहर के समय हुई। सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, कार में डॉ. हरजीत सिंह सवार थे जो इस समय अमृतसर में काम कर रहे है। वह अपने घर चंबा जिले लौट रहे थे कि इस बीच यह हादसा हो गया। कार में डॉक्टर के साथ दो और लोग मौजूद थे।
कार में सवार घायलों को पहचान डॉक्टर हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह और जोगिंदर कौर निवासी चंबा के रूप में हुई है। डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि वह आज सुबह पास बनवाकर चंबा जा रहे थे। गुरदासपुर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया जिस कारण वह मुकेरिया से चंबा जा रहे थे। इस दौरान डमटाल रांची मोड़ पर उनकी कार पलट गई। क्योंकि कार की रफ्तार तेज थी इसलिए वह बेकाबू होकर हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार जोगिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर रमेश बैंस पुलिस टीम समेत हादसे वाली जगह पर पहुंचे और घायल महिला को पठानकोट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इस हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए है। रमेश बैस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।