Coronavirus US cases : कोरोनावायरस को लेकर अमेरिका से बुरी खबर है। शुक्रवार तक देश में संक्रमितों की संख्या 85,500 से ज्यादा हो गई। यह आंकड़ा चीन और इटली से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 और इटली में 80,589 संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क कोरोना का एपिसेंटर बनता जा रहा है। यहां अब तक 387 लोगों की मौत हो चुकी है और 37,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पूरे देश की बात करें तो गुरुवार को एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 15 हजार नए केस सामने आए। अमेरिका में अब तक 1300 लोगों की मौत हो चुकी है।
The US has bad news about coronaviruses. By Friday, the number of infected in the country has crossed 85,500. This figure is also higher than China and Italy. There are 81,285 infections in China and 80,589 in Italy. New York is becoming an Epicenter of Corona. So far 387 people have died here and more than 37,000 people are infected. Talking about the whole country, 150 lives were lost on Thursday and around 15,000 new cases were reported. So far 1300 people have died in the US.
सीएनएन CNA ने इंस्टीटयूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्युएशन ( Institute for Health and Evaluation ) के हवाले से बताया कि अगर अमेरिका में कोरोना संक्रमण फैलने की यही रफ्तार रही तो जुलाई तक 80 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह महामारी अप्रैल तक अपने चरम पर पहुंच जाएगी। तब हर दिन 2,300 मरीजों की मौत हो सकती है। यह आंकड़ा सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारैंटाइन के नियमों का पालन होने के बाद भी होगा। ऐसी ही चेतावनी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जारी की है।डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अमेरिका कोरोना के ग्लोबल एपिसेंटर के रूप में सामने आ सकता है।
उधर, दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 24 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।
अमेरिका ने चीन और इटली को पीछे छोड़ा
संक्रमित केस | मौतें | |
अमेरिका | 85,500 | 1300 |
चीन | 81,285 | 3,291 |
इटली | 80,589 | 8,215 |
*सभी आंकड़े शुक्रवार सुबह तक के हैं।
अमेरिका में न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित
अमेरिका में 50 राज्य हैं। इनमें से 21 राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, यह महामारी हर राज्य में पहुंच चुकी हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि देश के सभी 50 राज्यों में कोरोनावायरस टेस्ट किए जा रहे हैं। पूरे देश में 5.52 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्य | मामले | मौतें |
न्यूयॉर्क | 37,269 | 387 |
न्यूजर्सी | 6,876 | 81 |
कैलिफोर्निया | 3,944 | 80 |
वॉशिंगटन | 3,207 | 151 |
मिशिगन | 2,877 | 62 |
इलिनॉय | 2,538 | 26 |
फ्लोरिडा | 2,477 | 28 |
मैसाच्युसेट्स | 2,417 | 25 |
लुइसियाना | 2,305 | 83 |
पेंसिल्वेनिया | 1,690 | 16 |
* अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कोरोना के केस मिले हैं। यहां टॉप टेन राज्यों की जानकारी दी गई है।
Coronavirus USA, Coronavirus World, Coronavirus Effect, US coronavirus cases