Corona Effect / Largest Lockdown in the World दुनिया भर में 230 करोड़ जिसमें 130 करोड़ भारत में

Pawan Kumar
Corona Effect Largest Lockdown in the World Map

More than 50 countries around the world have declared lockdown due to coronavirus. Because of this, more than 230 crore people have been imprisoned in homes. Of these, 130 crore people alone will be lockdown in India only. It will start from midnight on Tuesday. Addressing the country on Tuesday, Prime Minister Modi announced a 21-day mandatory lockdown and said that people should consider it as a curfew. Many countries declaring lockdowns have made it mandatory, while some have not enforced it strictly. Only people have been appealed to stay at home.

तस्वीर मंगलवार को दिल्ली के एक बस डिपो की। राष्ट्रीय राजधानी में सभी बसें बंद कर दी गई हैं।
तस्वीर मंगलवार को दिल्ली के एक बस डिपो की। राष्ट्रीय राजधानी में सभी बसें बंद कर दी गई हैं।

Corona Effect: कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों ने लॉकडाउन घोषित किया है। इस वजह से करीब 230 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद हो गए हैं। इनमें से अकेले 130 करोड़ लोग केवल भारत में ही लॉकडाउन होंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार आधी रात से हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के अनिवार्य लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा था कि इसे लोग कर्फ्यू ही मानें। लॉकडाउन घोषित करने वाले कई देशों ने इसे अनिवार्य किया है, जबकि कुछ ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया है। केवल लोगों से घर में रुकने की अपील की गई है। 

Image result for world lockdown
Corona Effect / Largest Lockdown in the World

35 देशों में अनिवार्य लॉकडाउन, इसमें भारत भी शामिल
आबादी- 195.9 करोड़

करीब 195.9 करोड़ की आबादी वाले 35 देशों ने अनिवार्य लॉकडाउन किया है। अनिवार्य लॉकडाउन का मतलब है कि बहुत जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलना बिल्कुल मना है और ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन देशों में 130 करोड़ की आबादी वाला भारत सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा फ्रांस, इटली, अर्जेंटीना, इराक, ग्रीस, रवांडा और अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य है। मंगलवार को कोलंबिया भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार से लॉकडाउन होगा। अधिकतर देशों में जरूरी काम पर जाने, मेडिकल केयर के लिए जरूरी सामान लाने की छूट है। 

यह खबर भी पढ़ें:  Girlfriend की अश्लील तस्वीरें वायरल करने पर प्रेमी को भुगतना पड़ा खौफनाक अंजाम
Corona Effect / Largest Lockdown in the World दुनिया भर में 230 करोड़ जिसमें 130 करोड़ भारत में 1
रोम में एक बिल्डिंग पर प्रोजक्टर के जरिए 1952 में आई मूवी ‘थ्री गर्ल्स फ्रॉम रोम’दिखाई जा रही है। यहां अनिवार्य लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके चलते लोगों का मन बहलाने के लिए बिल्डिंगों में इसी तरह से फिल्म दिखाई जा रही हैं।  
Corona Effect / Largest Lockdown in the World दुनिया भर में 230 करोड़ जिसमें 130 करोड़ भारत में 2
गुजरात में सड़कों पर लोगों को रोकती पुलिस। यहां लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 

पांच देशों में केवल लोगों से अपील  
आबादी- 22.8 करोड़ 

करीब पांच देशों (आबादी करीब 22.8 करोड़) ने अपने नागरिकों से अपील की है कि घर पर ही रहें और कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। इन देशों में ईरान, जर्मनी और ब्रिटेन भी शामिल हैं। ब्रिटेन में पिछले हफ्ते समुद्र तटों और पार्कों में भीड़ जमा होने के बाद सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई है। वहीं, ईरान में पिछले हफ्ते नववर्ष पर लाखों लोग सड़कों पर निकले थे। इसके बाद लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। 

Corona Effect / Largest Lockdown in the World दुनिया भर में 230 करोड़ जिसमें 130 करोड़ भारत में 3
लंदन के रिचमंड पार्क में साइकिलिंग करते लोग। ब्रिटेन में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। 

10 देशों में कर्फ्यू
आबादी- 11.7 करोड़ 

करीब 10 देश ऐसे हैं, जिन्होंने कर्फ्यू घोषित किया है। इनमें बर्किना फासो, चिली, फिलिपींस, सर्बिया, मौरीटानिया और सऊदी अरब हैं। इन देशों की आबादी 11.7 करोड़ है। इसके इतर कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ शहरों को आइसोलेट किया है। ऐसे देशों की आबादी करीब एक करोड़ है। 

Corona Effect / Largest Lockdown in the World दुनिया भर में 230 करोड़ जिसमें 130 करोड़ भारत में 4
फिलीपींस के मनीला में खाली सड़क पर गुजरती एक महिला। यहां कर्फ्यू घोषित किया गया है। पालन न करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Coronavirus world map, Coronavirus effect, Largest Lockdown in the world, Coronavirus in India, Lockdown in India, India Coronavirus news, Coronavirus in India, Coronavirus effects,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment