वेलिंगटन (PMN): अकसर छोटे बच्चे खिलौनों ने साथ खेलते-खेलते कोई न कोई चीज मुंह में दाल लेते हैं। या नाक से शरीर के अंदर पहुंचा लेते हैं। ऐसा ही एक हैरान क्र देने वाली वाली घटना न्यूजीलैंड से सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक बच्चे ने खेल-खेल में अपनी नाक में एक लेगो पीस फंसा लिया था। जो करीब दो साल बाद अब जाकर नाक से बाहर निकली है। हैरानी की बात तो ये थी उस पीस को नाक के अंदर डॉक्टर भी नहीं खोज पाए थे।
खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के दक्षिण में स्थित ड्यूनडिन में सात वर्षीय समीर अनवर अपने माता-पिता के साथ रहता है। साल 2018 में जब वह पांच साल का था। तब उसने अपनी नाक में एक लेगो पीस फंसा लिया। समीर के पिता मुद्दसिर ने नाक से निकालने की कोशिश की लेकिन उन्हें लेगो पीस नहीं मिला।
वहीं डॉक्टर भी लेगो पीस खोज नहीं पाए। इसके बाद समीर ने कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की। उसे कभी नाक में दर्द नहीं हुआ, लेकिन 16 अगस्त की रात में समीर ने पिंक कपकेक्स खाने के लिए झुका। खाने से पहले वह उसे सूंघने लगा, तभी उसकी नाक में तेज दर्द हुआ। समीर और उसके माता-पिता को लगा कि उसने केक का हिस्सा नाक से अंदर खींच लिया है। जिसके बाद समीर ने थोड़ी मेहनत कर जोर से छींका तो नाक के अंदर से काले रंग के लेगो पीस बाहर निकल आया।