मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के बीएस6 वैरिएंट को लॉन्च किया। नई इग्निस 7 सिग्मा, डेल्टा, अल्फा समेत कुल 7 में अवेलेबल है। बीएस 6 इग्निस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप वैरिएंट अल्फा ऑटोमैटिक की कीमत 7.20 लाख रुपए है। बीएस 4 मॉडल की तुलना में नए इग्निस लगभग 6 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसे दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था।
वैरिएंट वाइस कीमत
वैरिएंट | BS6 कीमत | BS4 कीमत | अंतर |
सिग्मा | 4.89 लाख रु. | 4.83 लाख रु. | 6 हजार |
डेल्टा | 5.67 लाख रु. | 5.61 लाख रु. | 6 हजार |
जेटा | 5.89 लाख रु. | 5.83 लाख रु. | 6 हजार |
अल्फा | 6.73 लाख रु. | 6.67 लाख रु. | 6 हजार |
डेल्टा ऑटोमैटिक | 6.14 लाख रु. | 6.08 लाख रु. | 6 हजार |
जेटा ऑटोमैटिक | 6.36 लाख रु. | 6.30 लाख रु. | 6 हजार |
अल्फा ऑटोमैटिक | 7.20 लाख रु. | 7.14 लाख रु. | 6 हजार |
बीएस6 इग्निस के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- कंपनी ने इग्निस के बीएस 6 वैरिएंट में कई तरह के कॉस्मैटिक चेंज भी किए हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और नई फॉक्स स्कीड प्लेट लगाई गई है। इसके साथ ही इसके रियर बंपर में भी कंपनी ने काफी बदलाव किया है, जो इसे फ्रेश लुक देता है।
- इंटीरियर का बात करें तो यह पहले जैसा ही है लेकिन बीएस 6 वर्जन में नया स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह नई डिस्प्ले के साथ आता है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे कनेक्टिविटी फीचर से सपोर्ट करता है।
- इसमें बीएस6 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो बीएस4 वैरिएंट की तरह ही 83 हॉर्स पावर की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलता है। सेल्स में कमी के कारण कंपनी ने 2018 में इसके 1.3 लीटर डीजल इंजन का प्रोडक्शन बंद कर दिया था।