फिरोजाबाद(PMN): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। जिसके बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। इस हादसे में एक शख्स की झुलस जाने के बाद मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल हुए कई यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
खबर के मुताबिक, एसी स्लीपर डबल डेकर बस बिहार से गुजरात जा रही थी। आगरा की ओर रास्ते में ही डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। हादसे के दौरान यात्री सो रहे थे। बस में आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि बस बिहार से गुजरात जा रही थी, तभी 54 किलोमीटर आगरा की ओर उसका ऐक्सिडेंट हो गया। बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।