फिरोजपुर | पंजाब के फिरोजपुर जिले में नशे के मामले में पुलिस ने दो पूर्व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन अधिकारियों पर केस दर्ज किए गए हैं वे दोनों डीआईजी पद पर रहे थे। पुलिस ने यह मामला फिरोजपुर थाना सिटी में दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान पूर्व डीआईजी लखविंदर सिंह जाखड़ और सुखदेव सिंह सग्गू के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने नशीले पदार्थों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब 241 बंदियों से नशा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।