केनबरा (PMN)-बीमारी फैलने के डर से ऑस्ट्रेलिया एक रेसिंग कबूतर को मारने की तैयारी कर रहा है। 29 अक्तूबर को अमेरिका के ओरेगन से एक रेस के दौरान गायब हुआ यह कबूतर 26 दिसंबर को मेलबर्न पहुंचा था। ऑस्ट्रेलिया की क्वारंटीन एंड इंस्पक्शन सर्विस ने इस कबूतर को देश के लिए खतरा बताया है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सेली को फोन कर इस कबूतर को पकड़ने का निर्देश दिया है। पूरी दुनिया में तेजी से फैलते बर्ड फ्लू के कारण ऑस्ट्रेलिया में भी चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह सबसे लंबी उड़ान भरने वाला कबूतर है। इससे पहले किसी ने भी 13,000 किलोमीटर की उड़ान नहीं भरी थी। इससे पहले का रिकॉर्ड फ्रांस के एक कबूतर के नाम था, जिसने 1931 में फ्रांस के एरास से वियतनाम के साइगांव तक का सफर तय किया गया था। 24 दिन में उसने करीब 11,600 किलोमीटर का सफर तय किया था।
कई विशेषज्ञों को संदेह है कि यह कबूतर किसी मालवाहक जहाज के सहारे प्रशांत महासागर पार कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा है। इस कबूतर का नाम अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के नाम पर जो रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही यह कबूतर यहां की मीडिया में छा गया। हर तरफ इस कबूतर के साहसिक यात्रा की कहानियां बनाए जानें लगीं हैं।