कृष्ण जन्माष्टमी 2023: Krishna Janmashtami 2023 – श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत इस साल 6 सितंबर को मनाया जाएगा। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, 30 साल बाद जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. इससे कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
पंजाब मीडिया न्यूज़: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा में अवतार हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी देश के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। वहीं यह त्योहार हर साल भाद्र मास की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 6 सितंबर को मनाया जाएगा। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के मुताबिक इस बार 30 साल बाद जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. इसका असर राशियों पर भी पड़ने वाला है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 को बताया कि 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जायेगी. इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि बुधवार, अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में जन्माष्टमी मनाई जायेगी. यह संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसी संयोग में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। इस संयोग से वृष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वाले लोगों पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बरसने वाली है।
इन राशियों पर बरसेगी कृपा
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा होने वाली है। मेहनत से किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिन आपका साथ देने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। वृषभ राशि वालों को सुख-समृद्धि मिलेगी।
कर्क राशि: जन्माष्टमी के दिन इस राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बरसने वाली है। जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। भगवान कृष्ण आपकी मनोकामना पूरी करेंगे. सोचे हुए कार्य सफल होंगे। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। सिंह राशि वाले लोगों पर राधा रानी की कृपा होने वाली है। करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। शत्रु आपसे परास्त होने वाले हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।
सितंबर में खुलेगी इन 8 राशियों की किस्मत, रहें सावधान! देवघर के ज्योतिषी से जानें मासिक राशिफल
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद सकारात्मक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। जो भी समस्या चल रही है उससे आपको राहत मिलने वाली है। भूमि, भवन आदि खरीदने के लिए अनुकूल समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए जन्माष्टमी का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। (नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और आस्था पर आधारित है. न्यूज18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)