‘भारत चांद पर फहराएगा तिरंगा और पाकिस्तान लगा रहा सबसे बड़ा झंडा’, चंद्रयान-3 को देख पाकिस्तानी हुए शर्मसार

Pawan Kumar

Punjab media news : भारत चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। भारतीयों के साथ-साथ दुनियाभर के लोग इस पल का जश्न मना रहे हैं। मिशन चंद्रयान-3 ने पूरे देश में गर्व और उत्साह की भावना पैदा कर दी है। इसी बीच, ट्विटर पर भारत और पाकिस्तान को लेकर काफी दिलचस्प पोस्ट देखने को मिल रही है।

चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग पर बधाई

एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी मुफद्दल वोहरा ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग पर बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। इसके बाद, पाकिस्तानी एक्टर अरसलान नसीर ने अगल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान का सबसे लंबा झंडा लाहौर में फहराया जाएगा, जिसकी लागत 40 करोड़ रुपये आएगी।

पाकिस्तानी यूजर्स ने अपने देश को दिखाया आईना

वहीं, इन दोनों पोस्ट को एक साथ शेयर करते हुए एक अन्य पाकिस्तानी शख्स ने खूब मजा लिया। दरअसल, उसने दोनों पोस्ट को एक साथ शेयर किया, जिनमें भारतीय शख्स के पोस्ट में चंद्रयान-3 के बारे में लिखा गया था और पाकिस्तानी व्यक्ति के पोस्ट में पाक के झंडे के बारे में खबर थी। इससे उन्होंने दोनों देशों की योग्यता और सोच दिखाने की कोशिश की। उसने दोनों देशों की प्राथमिकता को दिखाया।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  इमरान खान को कोर्ट में पेश किया गया, NAB ने मांगी 14 दिन की रिमांड
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment