जालंधर (पवन कुमार) जालंधर के साथ लगते गांव बलंदपुर में कॉलोनाइजर ने 2 एकड़ में काटी अवैध कॉलोनी सरकार को लगाया लाखों का चूना
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 1 साल से ज्यादा हो चुका है। पर जालंधर शहर में अभी भी अवैध कॉलोनियां का काम जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर, बलंदपुर गांव में देखने को मिला सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 एकड़ के करीब कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी काटी गई है।सरकार के नियमों के अनुसार 2 एकड़ में काटी कॉलोनी सरकार द्वारा पास नहीं की जाती कॉलोनाइजर इतना शातिर है।गांव के भोले भाले लोगों को झूठ बोलकर प्लाट बेच रहा है। कह रहा है कि जे कालोनी सरकार के नियमों के अनुसार काटी गई जबकि जे कॉलोनी पूरी तरह अवैध है। गांव के भोले भाले लोगों की खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लुट रहा है। कॉलोनाइजर ने इस अवैध कॉलोनी में छोटे बड़े दोनों तरह के प्लाट काटे गए हैं। कुछ प्लॉट बिक चुके हैं।
अब देखना यह है कि पुड्डा अधिकारी इस अवैध बनी कॉलोनी पर कार्यवाही करता है। जा यु ही दर्शक बनकर तमाशा देखता रहेगा