नई दिल्ली (PMN)- साल 2020 ने हमें सिखा दिया कि आपको अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना ही होगा नहीं तो आप कई रोगों का शिकार हो जाएंगे। कई चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जैसे कि सेलेनियम के बारे में बेशक बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। सेलेनियम मिट्टी में पाए जाने वाला खनिज है। हमारे शरीर को कम से कम मात्रा में सेलेनियम की आवश्यकता होती है, लेकिन यह हमें स्वस्थ रखने में एक अनिवार्य भूमिका निभाता है। शरीर के कई आवश्यक कार्य सेलेनियम के बिना संभव नहीं हैं जैसे मेटाबॉलिज्म से थायरॉइड फंक्शन।
वहीं सेलेनियम शरीर में आयोडीन को भी नियंत्रित करता है। सेलेनियम युक्त आहार में विभिन्न साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद और तेल, सब्जियां और फल आदि शामिल हैं। WHO के अनुसार, पुरुषों के लिए सेलेनियम का सेवन 34Ug प्रतिदिन और वयस्क महिलाओं के लिए 26ug का सेवन डेली जरूरी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, एक दिन में 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम की आवश्यकता आमतौर पर 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए होती है। वहीं, नवजात शिशुओं के लिए 20 माइक्रोग्राम और बच्चों के लिए 30-40 ग्राम सेलेनियम की हर दिन जरूरत होती है। प्रग्नेंट महिला को 06 मिलीग्राम और स्तनपान कराने वाली महिला को 07 मिली ग्राम सेलेनियम की हर दिन जरूरत होती है।
अंडे: अंडे में सेलेनियम अच्छा होता है। सिर्फ एक उबला अंडा खाने से आपको 20 माइक्रोग्राम सेलेनियम मिलता है। अंडे के सभी व्यंजन आपके लिए फायदेमंद हैं।
टूना मछली / कॉड: सेलेनियम की एक सही मात्रा समुद्री खाद्य पदार्थों में भी पाई जाती है जैसे ट्यूना मछली, सीप, क्लैम, झींगा, सामन, केकड़ा आदि।
कॉटेज चीज: यह भी सेलेनियम का एक अच्छा स्रोत है। एक कप पनीर में लगभग 20 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।