(pmn)ओपिनियन पोल के मुताबिक गोवा और उत्तराखंड में महत्वपूर्ण सेंध लगाते हुए अरविंद केजरीवाल की AAP पंजाब के विधानसभा चुनावों में बहुमत के करीब पहुंच सकती है।
आने वाले कुछ ही महीनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। बता दें कि पंजाब को लेकर हुए एक सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सर्वे में पांच सीटें भी मिलती दिखाई नहीं दे रही हैं। यह सर्वे टाइम्स नाउ नवभारत के लिए किए VETO द्वारा किया गया है।
इस ओपिनियन पोल के मुताबिक गोवा और उत्तराखंड में महत्वपूर्ण सेंध लगाते हुए अरविंद केजरीवाल की AAP पंजाब के विधानसभा चुनावों में बहुमत के करीब पहुंच सकती है। वहीं अगर पोल के नतीजे आंकड़ों में बदलते हैं तो यह आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के लिए सफल कदम होगा