जालंधर (पवन)-जालंधर में ठंड का कहर जारी है। आज सुबह भी चारों तरफ धुंध छाई रही। धुंध, शीत लहर तथा आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। जिससे ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने शीतलहर जारी रहने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट होने की चेतावनी भी दी है। यह ठंड अस्थमा व दमा के रोगियों के लिए खतरनाक है। सर्दी के सीजन में हवा में आक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके चलते अस्थमा व दमा के रोगियों को अधिक एहतियात की जरूरत है। इसके अलावा बच्चों व बुजुर्गों का इन दिनों में अधिक ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।