केजरीवाल की अफसरों के साथ मीटिंग का मामला भडका,मनोरंजन कालिया ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी*

Pawan Kumar

केजरीवाल की अफसरों के साथ मीटिंग का मामला भडका,मनोरंजन कालिया ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी*

जालंधर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पी.एस.पी.सी.एल. चेयरमैन बलदेव सिंह और मुख्य सचिव पावर दिलीप कुमार के साथ बीते दिन की मीटिंग को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को चिट्ठी लिखी है।

भाजपा नेता कालिया ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में लिखा कि मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हुं कि कुछ दिन पहले मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, बिजली सचिव दलीप कुमार और पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन बलदेव सिंह ने दिल्ली में मीटिंग की, जिसे मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में व्यापक तौर पर प्रसारित करने के लिए बुलाया था।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की तरफ से मीटिंग में दिल्ली के बिजली मंत्री सतेन्द्र जैन और राजसभा मैंबर राघव चड्ढा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के पास पंजाब सरकार के अधिकारियों को बुलाने और पंजाब सरकार के साथ संबंधित मामलों के बारे में विचार करने की कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। पंजाब मामलों के साथ संबंधित मीटिंग सिर्फ मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान और पंजाब सरकार के मंत्री ही बुला सकते हैं, और कोई नहीं।

उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बुलाई गई अधिकारियों की मीटिंग में कानूनन तौर पर नहीं बैठ सकते। इस तरह पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, पावर सेक्रेटरी और चेयरमैन पी.एस.पी.सी.एल. ने मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में शामिल हो कर संविधान का उल्लंघन किया है, जिसके पास पंजाब सरकार के अधिकारियों की मीटिंग बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:  नवजोत सिंह सिद्धू की आपत्ति के बाद डीजीपी-एडवोकेट जनरल बदले जाएंगे, AG का इस्तीफा मंजूर

उन्होंने कहा कि यदि राज्य का प्रशासकीय प्रमुख होने के नाते मुख्य सचिव राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए संवैधानिक फर्जों का उल्लंघन करता है तो वह अपने अधीन अधिकारियों को कैसे रोक सकता है? उन्होंने राज्यपाल से अपील करते कहा कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते पंजाब सरकार के अधिकारियों की तरफ से संवैधानिक फर्जों का उल्लंघन करने का नोटिस ले सकते हैं और स्पष्टीकरण मांग सकते हैं और भविष्य में संवैधानिक मापदंडों को न उछालने के लिए जरूरी हिदायतें जारी कर सकते हैं।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment