Punjab media news : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी उतना ही प्यार करते हैं। अमर सिंह चमकीला पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट थे। चमकीला की हत्या 8 मार्च, 1988 को उनकी हत्या कर दी गई। वहीं, अब इस मशहूर सिंगर के जीवन पर फिल्म बन रही है, जिसका नाम ‘चमकीला’ है। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। ये टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया चमकीला का टीजर
‘चमकीला’ के 1 मिनट, 22 सेकंड के टीजर में दलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला के लुक में छा गए हैं। फिल्म के टीजर में एक गाना भी सुनाई दे रहा है, जिसके लिरिक्स वाकई में काफी बेहतरीन है। फिल्म चमकीला के टीजर को परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस टीजर को पोस्ट को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमने उनकी आवाज को सुनी है, लेकिन अब उनकी कहानी सुनिए…अमर सिंह चमकीला… जल्द ही आ रही है नेटफ्लिक्स पर, साल 2024 में।”