अडाणी मामले पर दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Pawan Kumar

Punjab media news : अडाणी ग्रुप और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने धरना दिया।

बता दें कि अडाणी मामले पर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मामले पर मोदी सरकार से 7 सवाल किया था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेता लगातार इसके लिए JPC की मांग कर रहे हैं।

अब समझिए अडाणी मामले पर क्यों छिड़ा विवाद…

25 जनवरी को अडाणी ग्रुप की कंपनियों के बारे में अमेरिका की हिंडनबर्ग कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट टाइटल था- दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी किस तरह कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा धोखा कर रहा है। अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडाणी पर 3 बड़े आरोप लगाए।

पहला आरोप: अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर की कीमत उसी सेक्टर में बिजनेस करने वाली दूसरी कंपनियों की तुलना में 85% तक ज्यादा है। दरअसल, शेयर की कीमत उस कंपनी को होने वाले मुनाफे से तय होती है। बाजार अनुमान लगाता है किसी कंपनी को होने वाले मुनाफे के मुकाबले उस कंपनी के शेयर की कीमत कितनी ज्यादा होगी। इसे प्राइज अर्निंग रेश्यो कहते हैं। अडाणी की कंपनियों का प्राइज अर्निंग रेश्यो दूसरी कंपनियों से काफी ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें:  तरनतारन में कांग्रेसी का कत्ल:मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन को महिला ने मारी गोलियां

दूसरा आरोप: अडाणी ग्रुप ने शेयर मार्केट में हेराफेरी करके अपने शेयरों की कीमत बढ़वाई है। अडाणी ने मॉरीशस और दूसरे देश की कंपनियों में पैसे लगाए। उन कंपनियों ने बाद में अडाणी ग्रुप की कंपनी से शेयर खरीदे।

तीसरा आरोप: अडाणी ग्रुप पर 2.20 लाख करोड़ से ज्यादा का भारी कर्ज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों ने अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज ले रखा है। अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों ने तो अपने शेयर तक गिरवी रखकर कर्ज लिए हैं। अडाणी ने बीते दिनों ACC और अंबुजा कंपनी खरीदने के लिए भी कर्ज लिया था। ऐसे में बैंकों के पास वसूलने के लिए अडाणी के शेयर के अलावा और कुछ भी नहीं है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment