विजय सांपला का नया अवतार, सफारी में चीताओं के साथ

Roshan Bilung

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला आजकल तेंदुए के साथ सैर को लेकर चर्चा में हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इसका टिकटॉक वर्जन भी आ गया है। तेंदुए और वन्य जीवों के साथ उनकी वीडियो अफ्रीकी देश जांबिया लुसाका सफारी की है। सोशल मीडिया पर एक तेंदुए को घुमाने की वीडियो शेयर करके उनके समर्थक यह संदेश दे रहे हैं कि उनका शेर जल्द ही सक्रिय राजनीति में दहाड़ेगा।

विजय सांपला जांबिया में भारतीय हाई कमिश्नर एनजे गैंगटे के रात्रि भोज में शामिल हुए। इस आयोजन में उन्होंने भारतीय मूल के किसान, व्यापारी एवं उद्योग वर्ग के साथियों से भेंट की। सांपला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में बढ़ती साख पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

विजय सांपला का नया अवतार, सफारी में चीताओं के साथ 2

अफ्रीकी देश जांबिया में चीतों के साथ टहलते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला।

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने काट दी थी सांपला की टिकट

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर सीट से भाजपा की टिकट जीतने वाले विजय सांपला को पिछली मोदी सरकार में मिनिस्टर और सोशल जस्टिस और इंपावरमेंट बनाया गया था। बाद में उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद उनके सितारे गर्दिश में आ गए थे। पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर श्वेत मलिक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी टिकट काटकर फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश को दे दी। वर्तमान में सोम प्रकाश होशियारपुर से भाजपा सांसद हैं।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  बैलों की दौड़ जल्लीकट्टू को SC की हरी झंडी, माना राज्यों की सांस्कृतिक विरासत
Share This Article
Follow:
I, Roshan Bilung Digital Marketer, Freelancer & Web Developer. My Passion is sharing the latest information and article with the public.
Leave a comment