रात को ग्रुप में डाला पोर्न वैबसाइट का लिंक
जालंधरः महानगर में रविवार रात एक व्हाट्सएप ग्रुप चर्चा का विषय बन गया। जब उस ग्रुप में पोर्न वैबसाइट के लिंक डाल दिए। लिंक के साथ-साथ बहुत ही अभद्र भाषा में मैसेज भी लिखा हुआ था। इस ग्रुप को शिवसेना का एक कथित नेता चलाता है। ग्रुप एडमिन विनय कपुर नामक शख्स है और इस शख्स के ग्रुप में करीब 6 महीने पहले भी किसी ने पोर्न वीडियो डाल दिए थे।
कल रात को हुई घटना काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि एडमिन ने पत्रकारों को भी इस ग्रुप में ऐड किया हुआ है। बताया जाता है कि विनय कपूर आजाद क्रांतिकारी वैल्फेयर सोसायटी का प्रधान भी है।