जालंधर मे कॉलोनाइजर बिट्टू धड़ल्ले अवैध कॉलोनियां काट रहा है।आखिर पुडा व नगर निगम अधिकारी इन अवैध कॉलोनियों पर क्यों नहीं कर रहे कार्यवाही

Pawan Kumar

 

 

जालंधर मे कॉलोनाइजर बिट्टू धड़ल्ले अवैध कॉलोनियां काट रहा है।आखिर पुडा व नगर निगम अधिकारी इन अवैध कॉलोनियों पर क्यों नहीं कर रहे कार्यवाही 3

जालंधर (ब्यूरो ): पंजाब में भले ही पिछले साल आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई मगर करप्शन आज भी वैसी की वैसी ही है। इसका सबूत है अवैध कॉलोनियों का जाल बिछाने कॉलोनाइजर बिट्ट द्वारा धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां ।

एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब से करप्शन को मिटाने के दावे कर रहे है वही दूसरी ओर बिट्ट कॉलोनाइजर द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनियां भगवंत मान के करप्शन मिटा देने के दावों की पोल खोल रही है।

बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम /पुडा के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर कॉलोनिया काटी जा रही है या इन अधिकारियों की जेबें भर कर, आखिर बिट्टू के इतने हौसले कैसे बुलंद हो गए कि बुलंद पुर में अवैध कॉलोनी काट डाली ।

 

जालंधर मे कॉलोनाइजर बिट्टू धड़ल्ले अवैध कॉलोनियां काट रहा है।आखिर पुडा व नगर निगम अधिकारी इन अवैध कॉलोनियों पर क्यों नहीं कर रहे कार्यवाही 4

हैरान करने वाली बात यह है कि सरेआम रूल एंड रेगुलेशन की धज्जियां उड़ा कर कॉलोनी काट दी गई और अधिकारी हाथ पर हाथ धर कर बेठे हुए है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि भगवंत मान की सरकार में निगम /पुडा की तरफ से बिट्टू कॉलोनाइजर की अवैध कॉलोनियों को तहसनहस करने के लिए पीला पंजा पहुंचता है, कॉलोनाइजर पर कार्रवाई होती है या नही ।

वही CM भगवंत मान से पंजाब मीडिया न्यूज़ का सवाल है। कि आखिर निगम व जेडीए अधिकारी किस बात की इतनी मोटी तनख्वाह ले रहे है । करप्शन मिटाने की सिर्फ बातें ही थी क्या ? सरकार को धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां आखिर दिखाई क्यों नही देती ।
आखिर निगम व जेडीए के कौन कौन से अधिकारियों की छत्र छाया और संरक्षण की बदौलत अवैध कॉलोनियां बन रही है।

यह खबर भी पढ़ें:  नववर्ष पर डेरा सचखंड बल्लां  में नतमस्तक हुए अरविंद केजरीवाल   ...गद्दीनशीन संत बाबा निरंजन दास ने गुरु रविदास जी की तस्वीर देकर किया सम्मानित ....केजरीवाल, भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य आप नेताओं का डेरा ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत,सभी को सिरोपा देकर किया सम्मानित  ....डेरा सचखंड बल्लां पहुंच कर आध्यात्मिक सकून और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है: केजरीवाल

आखिर कॉलोनाइजर की अवैध कॉलोनी पर अब तक इतना रहम क्यों किया जा रहा है। आखिर इस के पीछे अधिकारियों की नालायकी है या फिर कोई रिश्वतख़ोरी का खेल खेला गया है। यह हम जल्द ही पार्ट-2 में उजागर करेंगे और बताएंगे इस के पीछे पूरा संरक्षण देने वाला असली चेहरा किस किस अधिकारी और नेता का है।

वही दूसरी और विजिलेंस अधिकारियों को जेडीए व निगम के अधिकारी नजर क्यों

नही आते । उन्हें भी जांच करनी चाहिए कि इस अवैध कॉलोनी को काटने के लिए किन अधिकारियों की जेबों में गुलाबी नोट डाले गए है। जो कि उन्हें अवैध कॉलोनी नजर आनी बन्द हो गयी है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment