Punjab Media News : जालंधर (PMN): परम पूज्य सदगुरुदेवजी महाराज ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी 30 मई यानि शनिवार को इंस्टाग्राम पर लाइव विशेष कृपा प्रदान करेंगे। इस अद्भुत समागम में सदगुरुदेवजी मेधा शक्ति का ऐसा अनूठा रहस्य प्रदान करेंगे जिसके बारे में शास्त्रों में लिखा है कि इससे बढ़कर ना कुछ था, ना है और ना ही भविष्य में कुछ होगा। इस अद्भुत कृपा को ग्रहण करने के लिए सभी साध-संगत इस https://www.instagram.com/brahmrishishreekumarswami/ इंस्टाग्राम लिंक पर 30 मई को शाम 7 बजे जुड़ें।
इस लाइव समागम के दौरान सदगुरुदेवजी संगत के प्रश्नों का उत्तर भी प्रदान करेंगे। परम पूज्य सदगुरुदेवजी की आज्ञा से इंस्टाग्राम पर धाम का एक ही ऑफिशियल अकाउंट है। धाम की सभी गतिविधियों एवं लाइव समागम से जुड़े रहने के लिए आप सभी इस अकाउंट को फॉलो करें। सदगुरुदेवजी द्वारा समय समय पर प्रदान किये जाने वाले विशेष पाठ की जानकारी भी इसी अकाउंट पर ही दी जाती है।
इस अकाउंट से जुड़ने के लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल स्टोर से इंस्टाग्राम डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप में सर्च करें brahmrishishreekumarswami और इस अकाउंट को फॉलो कर लें। इसके अलावा इस https://www.instagram.com/brahmrishishreekumarswami/ लिंक पर जाकर भी फॉलो बटन दबाकर इस अकाउंट से आप जुड़ सकते हैं। इंस्टाग्राम पर इसके अतिरिक्त धाम का कोई दूसरा अकाउंट नहीं है। सदगुरुदेवजी के नाम या चित्र का प्रयोग करके इंस्टाग्राम पर अन्य जो भी एकाउंट बने हैं वे सब अवैध हैं, उनसे ना जुड़ें।