जालंधर : (पवन कुमार)कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान सुरिंदर सिंह कैरों की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का जालंधर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी वर्करों में उत्साह है और पूरे पंजाब में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वडि़ंग की अगुवाई में कांग्रेसी वर्कर इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। जालंधर कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जालंधर में कांग्रेसी नेताओं की ड्यूटियांं लगाई गई हैं सभी वर्कर तनदेही से ड्यूटियांं निभाएंगे। उपप्रधान कैरों ने कहा कि गांव बल्लां के पास विशाल स्टेज लगाकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही कैरों ने कहा कि अगली बार पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। आज की बैठक में रतनलाल हीरा,संदीप मिंटू,किशनलाल,डॉ परवीन ,नरेंद्र सैनी, दलजीत अरोड़ा,हिंमाशु,नवदीप,ललित लवली,लखविंदर सिंह,यशपाल सफरी उपस्थित रहे।