Vastu Tips: घर में लाल रंग की वस्तुओं को इस दिशा में रखने मिलेगा लाभ
Highlights
- लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
- लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है।
- दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग की चीज़ों को उचित दिशा में रखने को लेकर ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। घर में उपयोग में आने वाली लाल रंग से संबंधित चीज़ों में टब, बाल्टी, कारपेट, सब्जियां आदि शामिल हो सकती हैं । लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ वास्तु के शुभ परिणाम मिलते हैं। क्योंकि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है। इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है।
दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और उनसे संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
.
.