कानपुर(PMN): कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके के एक गांव में हैवानियत की सभी हंदे पार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के दो हैवानों ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया। दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फिर उनके चाचा ने तो सारी हदें ही पार कर दीं। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनका चाचा बच्ची का दिल निकालकर खा गया।
आरोपियों के अंदर हैवानियत इस कदर भरी हुई थी कि हत्या के बाद मासूम के शव से दिल, गुर्दा और आंतें तक निकाल लीं। इसके बाद उस मासूम का सिर भी फोड़ दिया। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दिवाली की रात संतान प्राप्ति के चक्कर में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने सोमवार शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दंपति (दुष्कर्म के आरोपियों के चाचा-चाची) ने अपने भतीजों के साथ मिलकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया।