मुंबई (ब्यूरो): हमारे देश में कई गैंगस्टर हुए हैं। हर किसी की अपनी-अपनी स्टोरी रही है। इन्हीं कहानियों में से कुछ कहानियां बहुत फेमस हुईं। कुछ गैंगस्टरों के फिल्मी एक्ट्रेस से चक्कर तो कुछ के फिल्मी कलाकारों से पंगे बहुत मशहूर हुए। ज्यादातर गैंगस्टर अवैध वसूली के मामले में फंसे। जैसे कि अंडरवल्र्ड डॉन रवि पुजारी। रवि पुजारी पर हत्या, स्मगलिंग और वसूली के 200 से ज्यादा मामले हैं। वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है।
रवि पुजारी मंगलुरु में माल्पे नाम की जगह पर पैदा हुआ था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है. रवि पुजारी की हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, लेकिन वह स्कूल के जमाने में पढ़ाई में अच्छा नहीं था. कहा जाता है कि लगातार फेल होने के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। 1992 में बैंकॉक में छोटा राजन पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें रोहित वर्मा की मौत हो गई। इस तरह रवि पुजारी छोटा राजन के और करीब आ गया, लेकिन यह नजदीकी ज्यादा दिन नहीं रही। एक साल बाद 1993 में मुंबई में बम धमाके हुए, दाऊद और छोटा राजन अलग हो गए।
बंैकाक में बनाया अपना गैंग
इन धमाकों के बाद दाऊद से छोटा राजन और छोटा राजन से रवि पुजारी अलग हो गए। रवि पुजारी भागकर बैंकॉक चला गया। वहां अपना गैंग बना लिया और रंगदारी वसूलने लगा। बैंकॉक में वह वसूली के धंधे को नए लेवल पर ले गया और इसे पूरी तरह प्रोफेशनल खेल बना दिया। बैंकॉक में रहते हुए वह मुंबई में रंगदारी के धंधे को संभाल रहा था। बिल्डरों और बॉलीवुड के बड़े सितारों को उसने सिक्योरिटी देने के नाम पर धमकाया। कई लोग उसकी धमकी से डरे और उसे मुंहमांगी रकम देते रहे।
सलमान से शाहरुख तक को धमकी
बॉलीवुड के नामी सितारों को धमकाने के मामले में भी रवि पुजारी का नाम सामने आया है। इनमें अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट, संजय कपूर, बोनी कपूर, यश चोपड़ा, अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति और प्रीति जिंटा के पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया का नाम शामिल है। यही नहीं उसके आदमी करण जौहर, विवेक ऑबरॉय, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर को भी पैसे के लिए धमका चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पुजारी सभी को इंटरनेट की तकनीक के जरिए फोन करके धमकाता है इसलिए उसे ट्रेस करना लगभग असंभव होता है।
रवि पुजारी का नाम 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। 2003 में नवी मुंबई के बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश की। 2004 में मुंबई के दीपा बार हमले में रवि पुजारी का नाम आया. कहा जाता है कि 2005 में हुई वकील माजिद मेनन की हत्या के पीछे भी रवि पुजारी का हाथ था। जुर्म की दुनिया में रवि पुजारी को बड़बोले गैंगस्टर के तौर पर जाना जाता है।