चंडीगढ़ (PMN): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इन भाजपा नेताओं ने पंजाब के मौजूदा हालात पर दुष्यंत गौतम को जानकारी देकर राजनीतिक परिस्थितयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट करने वाले नेताओं में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा व राजेश बागा शामिल थे।
इस दौरान अश्विनी शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत गौतम के साथ संगठनात्मक ढांचे व उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। शर्मा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से पंजाब में संगठन व कार्यकत्र्ता पूरी तरह से तैयार है । अकाली दल ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के तहत भाजपा से नाता तोड़ा है।