मुरथल (PMN): किसान आंदोलन शुक्रवार को अपने चरम पर पहुंच गया। जिसकी वजह से पूरे हाइवे पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस बीच मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे ने किसानों के लिए मुफ्त में खाने-पीने की व्यवस्था की है।
जानकारी के अनुसार पंजाब से दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को सुखदेव ढाबे ने मुफ्त में खाना खिला। इस व्यवस्था से किसान काफी खुश नजर आये. किसानों का कहना है कि इस सहायता से उनका आत्मविश्वा बढ़ा है। बताया जा रहा है कि लगभग 2 हजार के आसपास किसानों के लिए सुखदेव ढ़ाबे ने अपने दरवाजे खोले हैं। सुखदेव ढाबा के मालिक का कहना है कि अन्नदाता से बड़ा कोई दाता नहीं है।