नई दिल्ली (ब्यूरो)– राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज कोरोना के कारण निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आरएलडी के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 86 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।
पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह बागपत से 7 बाद सांसद और कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में वह कृषि मंत्री और 2011 में यूपीए सरकार के तहत नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुजफ्फनगर से चुनाव लड़ा था लेकिन हार झेलनी पड़ी थी। पश्चिमी यूपी में चौधरी अजित सिंह जाटों के बड़े नेता माने जाते थे।