चंडीगढ़ | पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार देर रात तीन बजे अमलोह से पकड़ा गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके साथ, एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह (जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था) को भी गिरफ्तार किया गया था।
बताया जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत दलित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी थे। साधु सिंह धर्मसोत को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। साधु सिंह धर्मसोत पर पेड़ों की कटाई में कमीशन लेने का भी आरोप है साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि विकास के नाम पर काटे जाने वाले हर एक पेड़ की कटाई पर वे ठेकेदार से 500 रुपये रिश्वत लेते थे। साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ ये आरोप सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया था।