संगरूर(PMN) : संगरूर यहां कल रात बड़ी वारदात घटित हुई। टिकटाक स्टार सुखविन्दर सिंह उर्फ खुशी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल के बाद आरोपी सुखविंदर की लाश उसके घर से 1 किलोमीटर दूर फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों की संख्या का पता नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मूनक के गांव भाठूआ में हुई। सुखविंदर के भाई किंदर सिंह ने बताया कि कल रात सुखविंदर सैर करने के लिए गया लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। आस-पास तलाश करने पर मृतक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। ख़ुशी के मुंह पर बुरी तरह तेजधार हथियारों से वार किए हुए थे और मौत हो चुकी थी। पुलिस कातिलों का पता करने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है । खबर लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका। अभी यह नहीं पता चला कि वारदात के पीछे वजह क्या है।
डी.एस. पी. तेजिन्दर सिंह धालीवाल ने बताया कि देर रात भाठूआं में एक नौजवान लड़के की अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से हत्या की गई। इस संबंधित पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को परिजनों को साैंप दिया गया है।