पटियाला | पंजाब की सियासत में जल्द बड़ा धमाका होने जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ जल्द सीएम भगवंत मान से मिलने जा रहे हैं। इस दौरान वे भगवंत मान को पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट भी सौंपेंगे। इस लिस्ट में छह मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शराब के एल1 कांट्रेक्ट लेने वाले को भी कैप्टन अमरिंदर सिंह बेनकाब कर सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब कांग्रे, में खलबली मच गई है और सभी नेताओं को डर सता रहा है कि कहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह उनका नाम ना ले दें।
पूर्व मंत्रियों के डर की एक मुख्य वजह यह भी है क्योंकि बीते दिनों ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के सेहत मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में मंत्री पद से बर्खास्त करते हुए पर्चा दर्ज करवाया था।