SI policeman died on the spot, unidentified vehicle collided
जालंधर में शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर Lakhbir Singh की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी और इनकी मौके पर ही मौत हो गई। विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2017 में उल्लेखनिय सेवाओं के लिए हो चुके सम्मानित
हादसे में मारे गए पुलिस कर्मचारी की पहचान मूल रूप से गुरदासपुर के निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वह वर्ष 1987 में बतौर कांस्टेबल पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और जालंधर के कई थानों में बतौर मुंशी भी सेवाएं दी थी। वर्ष 2014 में डीजीपी ने लखबीर सिंह को बहादुरी के लिए डिस्क देकर सम्मानित किया था। 2017 में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया था।
करतारपुर टीआई पुष्पबाली ने बताया- ” रात करीब साढ़े 10 बजे इंस्पेक्टर लखबीर सिंह अपनी स्विफ्ट में पुलिस थाने से पीएपी जालंधर अपने निवास पर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।