चंडीगढ़ | पंजाब की जेलों में लगातार बढ़ रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने जेलों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।
जिनके तबादले किए गए हैं उनमें हैड वार्डन राजीव कुमार केंद्रीय जेल लुधियाना से मुक्तसर साहिब, वार्डन कुलदीप सिंह बोस्टल जेल लुधियाना से सब-जेल पठानकोट, वार्डन विपन ठाकुर बोस्टल जेल लुधियाना से केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब, हैड वार्डन सरवन सिंह केंद्रीय जेल पटियाला से अमृतसर जेल, वार्डन आशीष कुमार केंद्रीय जेल पटियाला से मुक्तसर साहिब, वार्डन जसकरण सिंह केंद्रीय जेल पटियाला से कपूरथला जेल, हैड वार्डन दर्शन सिंह सब-जेल मलेरकोटला से केंद्रीय जेल फिरोजपुर, वार्डन संदीप सिंह सब-जेल मलेरकोटला से रूपनगर, वार्डन सतपाल सिंह जिला संगरूर जेल से केंद्रीय जेल फरीदकोट, वार्डन राजिंदर सिंह जिला जेल संगरूर से केंद्रीय जेल गुरदासपुर, वार्डन अमरीक सिंह जिला जेल संगरूर से केंद्रीय जेल लुधियाना, हेड वार्डन कुलदीप सिंह केंद्रीय फिरोजपुर से लुधियाना, वार्डन नछत्तर सिंह केंद्रीय जेल फिरोजपुर से सब जेल मलेरकोटला, हैड वार्डन निशान सिंह केद्रीय जेल फरीदकोट से लुधियाना, वार्डन जसबीर सिंह फरीदकोट से जिला संगरूर जेल, हैड वार्डन कर्म सिंह जिला जेल मानसा से लुधियाना, वार्डन सुखचरण सिंह जिला जेल मानसा से केन्द्रीय जेल पटियाला, वार्डन रूपिंदर जीत सिंह जिला जेल मानसा से पट्टी सब-जेल, हैड वार्डन बूटा सिंह सब-जेल पठानकोट केंद्रीय जेल लुधियाना की बदलियां की गई है।लुधियाना के सहायक सुपरिटेंडेंट बिन्नी टांक को बदल कर फरीदकोट जेल, सहायक सुपरिटेंडेंट हरबंस सिंह को फिरोजपुर जेल में नियुक्त किया गया।