चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस का अधिकृत ट्विटर हैंडल सोमवार सुबह किसी ने हैक कर लिया। अधिकृत ट्विटर हैंडल हैक होने से कांग्रेस के नेताओं और वर्करों में खलबली मच गई। कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकटीकरण के उत्सव के तहत हमने अगले 24 घंटे के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय NFT व्यापारियों के लिए एक एयरड्राप खोल दिया है।
बीते दिनों ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की नियुक्ति हुई है। इस घटना से पंजाब कांग्रेेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पंजाब कांग्रेस का ट्विटर हैंडल किसने हैक किया है और इसका मकसद क्या है।
गौर हो कि पंजाब कांग्रेस अपने ट्विटर हैंडल पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित गतिविधियां और बयान शेयर करती है। लेकिन, इस तरह पार्टी का ट्विटर हैंडल हैक होने से पंजाब कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया और पार्टी के नेता व वर्कर भी परेशान हो गए।